फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother shot in sharing disputes

बंटवारे के विवाद में भाई को गोली मारी

Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brother shot in sharing disputes
घायल - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बंटवारे के विवाद में भाइयों ने भाई को लाठी से पीटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को शाम जमीन बंटवारे को लेकर मुन्ना (40) पुत्र अच्छेलाल और उसके भाई रामदास, मलखान, संतोष के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान मां सुशीला भी रामदास व मलखान आदि के पक्ष में थी। तीनों ने लाठियों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके पीठ में लगी। खबर मिलने पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अशोक निगम घटनास्थल पहुंच गए। तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल मुन्ना को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल की तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed