{"_id":"5723a1644f1c1b807aa91953","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। अन्य सड़क हादसों में टीचर समेत 11 घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीचर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रामबाबू (27) पुत्र केदार अपने चाचा संतराम (30) पुत्र रामदीन और फुफेरे भाई पप्पू (22) निवासी कटरा कालिंजर के साथ गुरुवार की रात भवई गांव से घर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा आयुर्वेदिक कालेज के पास बाइक बिजली पोल से टकरा गई। तीनों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। चिकित्सकों के मुताबिक रामबाबू के सिर में गहरी चोट लगी थी। हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के महिला डेरा निवासी दीपक (26) पुत्र छोटेलाल व रज्जन (28) पुत्र रामकिशोर निषाद शुक्रवार को दोपहर बाइक से रामपुर गांव जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव निवासी बालकृष्ण (38) पुत्र हरीराम अपने साले उमाशंकर (28) निवासी मंठा (बबेरू) के साथ गुरुवार की रात भौली पुरवा (गड़ांव) से वापस आते समय बाइक खंती में गिर जाने से घायल हो गया।
बालकृष्ण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वह नरैनी ब्लाक के सढ़ा नरदहा में टीचर है। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी मिरजू (27) पुत्र बुधुवा यादव अपने चचेरे भाई मुनीम (30) पुत्र गुड्डा के साथ गुरुवार की रात निमंत्रण से बाइक पर घर आते समय जौरही गांव के पास घायल हो गए।
एक अन्य घटना में राममनोहर (48) पुत्र रामसनेही व जितेंद्र (38) पुत्र जयराम निवासी कुरारा (हमीपुर) बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। डीआईजी कार्यालय में तैनात कांस्टेबिल अमित (22) पुत्र गया प्रसाद निवासी मौदहा गुरुवार की रात बाइक पर शुकुल कुआं आवास जाते समय गिरकर घायल हो गया।
सड़क दुर्घटना में मृत रामबाबू की एक साल पहले जिस दिन शादी हुई थी, उसी दिन उसकी अर्थी उठ गई। भाई लालजी ने बताया कि रामबाबू का विवाह पिछले वर्ष 29 अप्रैल को हुआ था। ठीक एक साल बाद इसी तारीख को उसकी मौत हुई और अर्थी उठी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शादी की सालगिरह पर मौत के मातम में बदल गई। घर-पड़ोस के अलावा गांव में भी मातम है।