{"_id":"5a2837cb4f1c1bc9678c046c","slug":"baburu-reports-five-including-former-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबेरू पूर्व चेयरमैन समेत पांच की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबेरू पूर्व चेयरमैन समेत पांच की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (ब्यूरो)। सपा के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य से मारपीट और असलहा तानने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल का पुलिस ने अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। सराफा गली में मंगलवार को नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव व पूर्व वार्ड सदस्य फुल्लन सोनी के बीच विवाद हो गया था। इस पर श्री सोनी ने कोतवाली में निवर्तमान अध्यक्ष व उनके पुत्र अनूप सिंह यादव और तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 452, 352, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर फुल्लन का सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाली एसएसआई रीतेश गुप्ता ने बताया कि जांच हो रही है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व अध्यक्ष पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन