फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arrested for murder of couple and two sons

दंपति और दो बेटों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
banda
banda Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arrested for murder of couple and two sons
222 - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी दंपति और उसके दो मासूम बेटों की सामूहिक हत्या का आरोपी छठवें दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर उसी के मकान से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और एक जोड़ी कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्याभियुक्त अमित यादव उर्फ गोलू ने हत्या के पीछे अपनी भाभी से मृतक के अवैध संबंध बताए हैं।

31 जनवरी की रात शहर कोतवाली के कताई मिल के नजदीक छोटा पुरवा में घर में सोते समय महादेव यादव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दो नाबालिग पुत्र पवन व राजकुमार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। मासूम भाई-बहन अवधनरेश और रांशी छिपकर बच गए थे। इन्हीं दोनों के बताने पर मृतक के बड़े भाई रघुनंदन ने शहर कोतवाली में अपने पड़ोसी व स्वजातीय अमित उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोलू फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात-दिन हाथ-पैर मार रही थी। घटनास्थल पर मृतक और आरोपी के मकानों में तब से लगातार पुलिस तैनात है
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के पास हत्याभियुक्त गोलू के होने की खबर कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय को मिली। कोतवाली प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर मवई चौराहे के पास गोलू को दबोच लिया। एसपी ने अभियुक्त द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि वह मृतक महादेव का चचेरा भाई लगता है। दोनों के घर नजदीक हैं। महादेव का अवैध संबंध उसके बड़े भाई के परिवार में एक महिला से था। गोलू के मुताबिक, उसने कई बार महादेव को समझाया लेकिन वह नहीं माना। घटना वाले दिन इसी बात पर महादेव ने उससे बदसलूकी भी की। इसी पर रात में 12 बजे उसने महादेव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शोर सुनकर पत्नी चुन्नी जागी तो उसे भी कुल्हाड़ी से मार दिया। बाहरी कमरे में सो रहे महादेव के दोनों पुत्र पवन और राजकुमार जाग गए और उन्होंने उसे पहचान लिया। इस पर उसने इन दोनों की भी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्त को घटनास्थल और उसके घर ले जाया गया। उसके घर से कुल्हाड़ी और रक्तरंजित कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अभियुक्त गोलू के बयानों का हवाला देकर बताया कि सामूहिक हत्या की जानकारी उसने उसी रात घटना से पहले अपनी मां और मामा को दे दी थी। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से भूसे के ढेर में छिपी कुल्हाड़ी और खून के धब्बे वाले कपड़े बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की मां देवा और मामा देवीदीन को भी धारा 120बी का अभियुक्त बनाया जा रहा है।

इनसेट
-----------
शाबासी के साथ 25 हजार इनाम
बांदा। एसपी ने बताया कि सामूहिक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने तीन टीमें बनाई थीं। इनका नेतृत्व एएसपी एलबीके पाल, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और सीओ दीक्षा सिंह को सौंपा गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम के कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय सहित उप निरीक्षक अजय सिंह, उपेंद्र सिंह, सतीशचंद्र दुबे और कांस्टेबिल ब्रजमोहन शर्मा, अखिलेश कुशवाहा तथा अपराध शाखा के इंसपेक्टर श्रीनिवास यादव को 25 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार दिया गया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed