{"_id":"5984c4a84f1c1b0e1d8b48f5","slug":"arms-factory-caught-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आरोपी
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को एसपी शालिनी ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि बिसंडा थानाध्यक्ष केशव प्रसाद दुबे ने फोर्स के साथ अपने थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव में शिवसागर सिंह के मकान में छापा मारा। वहां भट्ठी जलाकर तमंचे आदि अवैध असलहे बनाने का कारखाना चल रहा था।
विज्ञापन
अनिल कुमार वर्मा पुत्र देशराज (भीती, कमासिन), हसरत खां पुत्र अली बहादुर (पन्नाह, मरका), गृहस्वामी शिवसागर सिंह पुत्र मइयादीन (मझीवां सानी, मरका) और शिवऔतार यादव उर्फ कम्मू पुत्र चंद्रपाल (भीती, कमासिन) को अवैध असलहे बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया। यहां 315 बोर के चार तमंचे, एक बंदूक व दो कारतूस, तमंचे की 10 नाल और इन्हें बनाने की मशीन व उपकरण आदि बरामद हुआ। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेशचंद्र निगम व रणजंय सिंह सहित कांस्टेबिल नागेंद्र प्रताप सिंह और दिनेश कुमार कुशवाहा शामिल थे।
विज्ञापन