फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A Young man Murder

युवक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
A Young man Murder
murder - फोटो : DEMO PHOTO

जिले में 24 घंटे में दो हत्याएं हो गईं। पैलानी थाना क्षेत्र में होमगार्ड के भाई की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने के अगले ही दिन कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।



कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी प्रकाश सोनी पुत्र भइयालाल रविवार को शाम करीब सात बजे किसी व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर कहीं चला गया था। सोमवार को सुबह गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। बाइक भी वहीं पाई गई। मवेशियों को पानी पिलाने गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय मौके पर पहुंचे। मृतक की मां देवरती और भाई सूरज को बुलाकर शिनाख्त कराई।


पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव खून में लथपथ था। सिर और आंख के पास गहरे घाव थे। छोटे भाई सूरज सोनी की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा 302/201 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


भाई सूरज सोनी ने बताया कि प्रकाश बाहर नौकरी करता था। डेढ़ माह पूर्व घर आया था, तब से यहीं था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। हत्या की वजह समझ में नहीं आ रही। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी देवी समेत दो मासूम बच्चे काजल (5) व अजय (2) छोड़ गया है।


गौरतलब है कि इस घटना के 24 घंटे पूर्व शनिवार की रात पैलानी थाना क्षेत्र के पडे़री गांव में होमगार्ड के भाई शिवलखन (22) की रात को साइकिल से गांव जाते समय डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार नामजद हुए थे। पुलिस मात्र दो भाइयों को ही पकड़ पाई है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed