फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अपहरणकांड में एसटीएफ ने दो को उठाया

अपहरणकांड में एसटीएफ ने दो को उठाया

Sun, 24 Feb 2019 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अपहरणकांड में एसटीएफ ने दो को उठाया
बांदा। चित्रकूट में जुड़वां भाइयों के अपहरण को लेकर छानबीन और धरपकड़ में जुटी एसटीएफ ने शुक्रवार की शाम कस्बे से दो युवकों को उठाया है। इन्हें चित्रकूट ले गई है। तीन दिन पूर्व भी तीन युवकों को यहां से उठाया था। एसटीएफ जवान सादे लिबास में आए।
विज्ञापन


पटेल नगर में अतुल पुत्र रामेश्वर और राजेंद्र पुत्र भुवनेश्वर को उनके घर से उठा लिया। दोनों को जीप में बैठाकर अपने साथ चित्रकूट ले गई। दोनों ही जमादार बिरादरी के हैं। इनके परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों कर्वी में बैंड बाजा बजाने गए थे। वहां राजेंद्र से किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह कहकर फोन मांग लिया कि अपनी बहन से बात करना है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यही मामला हो सकता है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व 20 फरवरी को एसटीएफ ने यहां से वसीम, हनीफ और शंभू को उठा लिया था। उधर, इसी मामले में एमपी पुलिस की टीम ने शनिवार को चौसड़ व तेदुंरा गांव से कुछ लोगों को उठाया है। पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर सतना रवाना हो गई। यहां वाहनों की चेकिंग भी की। अपहरणकर्ता कई विदेशी एप का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed