{"_id":"5be07a85bdec2269871eecb0","slug":"21541438085-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने कार और दरवाजे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों ने कार और दरवाजे तोड़े
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नशे की हालत में हंगामा कर रहे पड़ोसी दबंगों को टोकने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। लोहे की टीन के बंद दरवाजों को कुल्हाड़ी से जगह-जगह तोड़ दिया। मारापीटा भी। पीड़ितों का आरोप है कि उनके गले से सोने की चेन और 10 हजार रुपये भी ले गए। कोतवाली में पीड़ित को घंटों बैठाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं।
शहर के बंगालीपुरा निवासी कृष्ण प्रकाश सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे पड़ोसी दबंग नशे की हालत में अभद्रता कर रहे थे। उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। घर के बंद टीन के दरवाजों को कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर दिया।
घर से खींचकर उसे पीटा। घर का सामान तहस-नहस कर दिया। उसके भाइयों को भी पीटकर जख्मी कर दिया। कृष्ण प्रकाश का आरोप है कि कोतवाली में उसे लगभग 18 घंटे बैठाए रखा गया। दबाव डालकर दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश की। आरोप लगाया कि दबंग इसके पूर्व भी हमला कर चुके हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कोतवाली पुलिस को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।