{"_id":"5b58b59e4f1c1b6f548b68b1","slug":"201532540318-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर से तंग आकर पति ने दी थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर से तंग आकर पति ने दी थी जान
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सूदखोरों ने 10 हजार रुपये कर्ज देकर 42 हजार रुपये वसूल लिया। 75 हजार रुपये बकाया बताते हुए दुकान से जनरेटर और टेंट का सामान उठा ले गए और पति को पीटा भी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने जहर खाकर जान दे दी। यह आरोप डिघवट गांव की किरन ने लगाए हैं। उधर, पुलिस पति-पत्नी के बीच झगड़ा और घरेलू कलह से तंग आकर पति के जान देने की बात बता रही है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की किरन पत्नी कौशल किशोर गुप्ता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में बताया कि उसके पति कौशल किशोर (35) ने गांव के दबंग से 10 हजार रुपये उधार लिया था। सूदखोर दबंग अब तक 42 हजार रुपया वसूल चुका है। 75 हजार रुपये और बकाया बता रहा है।
किरन के मुताबिक दबंग साथियों के साथ उसकी टेंट की दुकान का जनरेटर आदि उठा ले गया। पति को घर से घसीटकर मारापीटा। इसी से डरकर पति ने 16 जुलाई को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि वह चिल्ला थाना गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उल्टा सुलह के लिए दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, चिल्ला थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। बताया कि पति की मौत से एक हफ्ते पूर्व से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति कौशल ने सुबह घर के सामने ही जहर खा लिया। परिजन उसे बोलेरो में अस्पताल लाए।
यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां मौत हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक मृत्यु से पूर्व पति ने आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद बताई थी। थाना प्रभारी ने सूदखोरी की बात को गलत बताया। उधर, एसपी शालिनी ने अर्जी पर जांच का आश्वासन दिया है।
सूदखोर से तंग आकर पति ने दी दी थी जान
पत्नी बोली, 10 हजार देकर 42 हजार वसूले, 75 हजार बाकी
16 जुलाई को जहर खाकर दी थी जान, पुलिस ने बताया पति-पत्नी का विवाद
अमर उजाला ब्यूरो