फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवा ठेकेदार ने खुद को गोली से डड़ाया

युवा ठेकेदार ने खुद को गोली से डड़ाया

Mon, 14 Jan 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
युवा ठेकेदार ने खुद को गोली से डड़ाया
युवा ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

तमंचे से माथे पर मारी गोली
सुसाइड लेटर में जिंदगी से परेशान बताया
सपन्न किसान का पुत्र था मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। युवक ने गांव के खलिहान में जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। इसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। देर शाम शव यहां मच्र्युरी लाया गया। मृतक रेलवे में ठेकेदारी के साथ घर की किसानी में मदद करता था।

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव की है। सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे गांव के संपन्न काश्तकार हरी प्रकाश सिंह के पुत्र मोहित सिंह (29) ने गांव में गूंगा सिंह के खलिहान में जाकर 315 बोर के तमंचे से अपने माथे पर गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देहात कोतवाली पुलिस ने देर शाम शव को सील बंद कर मुख्यालय भेज दिया। यहां शव पोस्टमार्टम हाउस में रखाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। मोहित की शादी पिछले वर्ष फरवरी में हुई थी। कोतवाली के उप निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड लेटर मिला है। इसमें लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान हो गया हूं। समझ में नहीं आ रहा क्या करूं? इसीलिए आत्महत्या कर रहा है। मोहित ठेकेदारी के साथ घर की किसानी में पिता की मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed