फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पाइप लाइन सामग्री घोटाले में ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति

पाइप लाइन सामग्री घोटाले में ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 08 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन सामग्री घोटाले में ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ब्रह्म नगर कालोनी में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा किए गए ढाई लाख रुपये के घपले की खबर के बाद अवर अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। अधिशासी अभियंता ने मामले को गंभीर बताते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

ब्रह्म नगर कालोनी में पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान ने वर्ष 2016-17 में मेसर्स मलखान कांट्रेक्टर को ठेका दिया था। जिलाधिकारी के अनुोमदन के बाद मोहल्ले में पाइप लाइन डालने के लिए 13वें व 14वें वित्त आयोग की निधि से करीब ढाई लाख रुपये की सामग्री खरीदी गई थी। लेकिन मौके पर अब तक कोई काम नहीं हुआ और न ही सामग्री का कहीं अता-पता है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी भी इस पर दो सालों से चुप्पी साधे रहे। अधिवक्ता व मंडी समिति सलाहकार मंडल सदस्य राजेश द्विवेदी ने आरटीआई में सूचना मांगी तो इसका खुलासा हुआ। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में घोटाले की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद जल संस्थान अधिकारियों में खलबली मची है। जिम्मेदार अफसरों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई चल रही है। ब्रह्मनगर कालोनी में पेयजल संकट को देखते हुए यहां पाइप लाइन बिछाने को पत्र लिखा गया है। घपला करने वाले संबंधित ठेकेदार के कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उधर, अधिवक्ता राजेश द्विवेदी ने कहा है कि यदि दोषियों पर जांच व कार्रवाई नहीं होती तो मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी के यहां धरना देगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।

पाइप लाइन सामग्री घोटाले में ठेकेदार पर कार्रवाई की संस्तुति
अधिशासी अभियंता ने दिए कार्रवाई के संकेत
‘इंपैक्ट अमर उजाला’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed