फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किशोरी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

किशोरी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 16 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह मध्य प्रदेश में अपनी ननिहाल में रहती है। इंटर की परीक्षा देने के लिए वह घर आई थी। तब से यहीं है।
विज्ञापन


इसी दौरान मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पूर्व थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। गिरवां थाना निरीक्षक अरविंद कुमार त्रिवेदी का कहना है कि पिता द्वारा अधिक उम्र के लड़के के साथ संबंध तय कर दिए जाने पर किशोरी आरोप लगा रही है। पिता पर दबाव बनाने की कोशिश है। उधर, गुरुवार की देर शाम पुलिस द्वारा सुलह कराने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घर के बाहर सो रही उसकी पुत्री के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 504, 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed