फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा
बांदा। बाइक पर जा रहे युवक को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। बाइक में भी आग लग गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव का शिवा (30) पुत्र आनंद कुमार सिंह बाइक पर फतेहपुर की ओर जा रहा था। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तिंदवारी कस्बे से कुछ किलोमीटर पहले सैमरी नाला के पास सामने (फतेहपुर की तरफ) से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


शहर की निचला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। चेहरे पर भी गंभीर चोटे आईं। उधर, कई टुकड़ों में बंट गई बाइक में आग लग गई। कुछ देर बाद पहुंची यूपी-100 और कुरसेजा चौकी पुलिस ने आनन-फानन शव को उठवाकर मुख्यालय जिला अस्पताल की मच्र्युरी भिजवा दिया। क्षतिग्रस्त बाइक तिंदवारी थाने में ले आई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरीतौर पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद तिंदवारी थाना पुलिस ने बाइक के नंबर इत्यादि से मृतक के बारे में पता लगाया। तब उसकी शिनाख्त हुई। उधर, दुर्घटना के बाद चालक चंद कदम आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एक दूसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौंड़ा गांव के रामरतन (27) और राजाभइया (32) गुरुवार को शाम एक ही बाइक पर जाते समय पेड़ से टकराकर घायल हो गए।

उधर, पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव का ज्वाला प्रसाद (46) पुत्र रजवा बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक पर भरुआ से लौट रहा था। मरझा गांव के पास बाइक पुलिया से टकरा गई। वह घायल होकर बेहोश हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। साथ ही उसे अस्पताल के लिए रवाना किया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हेलमेट नहीं मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अन्य बाइक दुर्घटनाओं में चित्रकूट जा रहे कानपुर देहात क्षेत्र के सरसौल गांव निवासी नत्थू (50) और उसकी पत्नी ऊषा देवी (45) व पुत्र अभिषेक (15) नेशनल हाईवे पर गिरवां थाना क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास बाइक बोलेरो से टकरा जाने पर घायल हो गए। नरैनी निवासी विक्रांत (28) और परसौली गांव निवासी विश्वजीत (50) एक ही बाइक पर गांव जाते समय देवरार गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का गुड्डू (35) शुक्रवार को बोलेरो से टकराकर जख्मी हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का अंशु (14) पुत्र संतोष बृहस्पतिवार को पैदल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक भी जख्मी हो गए।


देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव का वीरेंद्र (25) बाइक से जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया। शहर के गायत्री नगर का रोहित (24) पुत्र रामऔतार शुक्रवार को सुबह अपने बड़े भाई शशांक को स्टेशन छोड़ने बाइक पर जा रहा था। पुराने ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, कार भी क्षतिग्रस्त हुई। शशांक को मामूली चोटें आईं। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed