फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कानवेंट के प्रधानाचार्य को गोली मारी

कानवेंट के प्रधानाचार्य को गोली मारी

Sun, 23 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कानवेंट के प्रधानाचार्य को गोली मारी
बांदा। गणेश प्रतिमा विसर्जन की धूमधाम के बीच यहां भीड़भाड़ वाले इलाके नरैनी रोड में एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य और मीडिया से जुड़े डीएस सोनी (50) पुत्र मरलिया को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ लोग बम से हमला बता रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को शाम डीएस सोनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी पीछे से उन्हें गोली मारी गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोली मारने वाले अपराधियों को पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। वह अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। यह भी चर्चा रही कि बम से हमला किया गया है। सोनी यहां रामलीला मैदान के पास कान्वेंट स्कूल चला रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed