फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   थाने के पास युवक पर हमले में रिपोर्ट दर्ज

थाने के पास युवक पर हमले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
थाने के पास युवक पर हमले में रिपोर्ट दर्ज
बांदा/मटौंध। मटौंध थाने के पास युवक पर हुए हमले और दौड़ाकर पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने खास गुर्गों से घटना अंजाम दिलवाई है। उधर, अधिशासी अधिकारी ने इसे गलत बताया साथ ही खबर छपने पर अखबार प्रतिनिधि को तीन दिन के अंदर खामियाजा भुगतने की खुली धमकी दी। प्रतिनिधि से कहा कि थाने में देने के लिए अपनी तहरीर तैयार रखिएगा। खबर भी बना लीजिएगा। मैं जो चाहता हूं उसमें कभी फेल नहीं होता। ईओ की यह धमकी भरी वार्ता रिकार्ड कर ली गई है और आडियो क्लिप डीजीपी, डीजीपी, कमिश्नर, डीएम और एसपी आदि को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मटौंध कस्बे के बैबे थोक निवासी मुबीन अहमद ने मटौंध थाने में रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि छोटे की दुकान के पास उस पर लाठी-डंडों से लैस रणधीर सिंह निवासी गुरहा थोक व राजू पुत्र अयोध्या प्रजापति निवासी हरसिन थोक और दो अज्ञात ने लाठी-डंडों से मारपीट की। उसने भागकर जान बचाई। उसके हाथ-पैरों में चोटें आईं हैं। रिपोर्ट में यह बात भी दर्ज है कि यह घटना अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने खास गुर्गों से करवाई है। चूंकि उसके पिता ईओ के विरुद्ध हाईकोर्ट इलाहाबाद में शिकायत किए हुए हैं। इसी खुन्नस में यह षडयंत्र रचा गया है। इसके पहले पिता पर थाने के बगल में प्राण घातक हमला हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी रणधीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, राजू पुत्र अयोध्या प्रजापति के विरुद्ध धारा 323 व 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, ईओ ने रिपोर्ट में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत और साजिश बताया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को अमर उजाला में छपी खबर पर अधिशासी अधिकारी ने अमर उजाला प्रतिनिधि के साथ दबंगई और बदसुलूकी की हदें पार कर दीं। खुलेआम धमकी दी कि तीन दिन के अंदर अपनी तहरीर थाने में देने के लिए तैयार रखना। खबर भी लिख लेना। मैं जो चाहता हूं, उसमें कभी फेल नहीं हुआ। हम तर्क नहीं सुनते। हमारी आदत है। ईओ ने और भी अभद्र शब्द इस्तेमाल किए। यह पूरी बातचीत फोन पर रिकार्ड कर ली गई। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, डीआईजी मनोज तिवारी, आयुक्त रामविशाल मिश्रा, डीएम डीपी गिरि, एसपी शालिनी, एडीएम गंगाराम गुप्ता आदि को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






थाने के पास युवक पर हमले में रिपोर्ट दर्ज
रिपोर्ट में ईओ के गुर्गों पर लगाया आरोप
खबर छपने पर ईओ ने मीडिया को दी खुली धमकी
धमकी का आडियो उच्चाधिकारियों को भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed