फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सराफा दुकान और मकान में चोरी

सराफा दुकान और मकान में चोरी

Mon, 25 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान और मकान  में चोरी
बांदा। चोरों ने एक ही रात शहर में सर्राफा दुकान और मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कुछ कैश पार कर दिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कालूकुआं चौकी अंतर्गत गायत्री नगर निवासी रघुवीर सोनी पुत्र राजकुमार की मोहल्ले में ही स्थित सर्राफा की दुकान में रविवार की रात चोरों ने दुकान का शटर व ताले तोड़कर लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण और करीब 40 ग्राम सोने के जेवर और गोलक में रखे दो हजार रुपये चोरी कर लिए। सराफ ने लगभग तीन लाख रुपये की चोरी बताई है। कोतवाली निरीक्षक और कालूकुआं चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना भी इसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत धीरज नगर (कालूकुआं) की है। मेडिकल स्टोर व्यवसायी जुगुल किशोर गुप्ता परिवार के साथ शादी में बाहर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 80 हजार रुपये के जेवर तथा राधा-कृष्ण की चांदी की मूर्ति चोरी कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। लेकिन पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed