फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जेई की पिटाई पर भड़के इंजीनियर

जेई की पिटाई पर भड़के इंजीनियर

Fri, 14 Jun 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जेई की पिटाई पर भड़के इंजीनियर
बांदा। ओरन/बिसंडा सब स्टेशन में तैनात अवर अभियंता भूपेश कुमार के साथ बृहस्पतिवार की शाम ओरन में जिला पंचायत सदस्य द्वारा की गई मारपीट को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की बांदा यूनिट ने आपात बैठक कर घटना पर कड़ा रोष जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वरना आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम पीली कोठी स्थित सब स्टेशन परिसर में हुई बैठक में जनपद अध्यक्ष राजेश श्रीवास की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। कहा गया कि ओरन में बृहस्पतिवार को संयोजन विच्छेदन के दौरान अवर अभियंता को ब्रजराजशरण और राजेश शिवहरे ने मारपीट की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। बैठक का संचालन जेई ख्वाजुद्दीन ने किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक अहमद, सचिव आरपी सिंह, दिलीप कुमार, पीपी वर्मा, गोपाल कुमार, अनुदेश कटियार, भूपेश कुमार, अरविंद कुमार, रजनेश, अल्ताफ हुसैन, सौरभ अग्रहरि, विवेक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अवर अभियंता की तहरीर पर बिसंडा थाने में सुनील कुमार पुत्र ब्रजराज शरण और राजेश शिवहरे पुत्र अज्ञात के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 353, 332, 427, 186 और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जिला पंचायत सदस्य बोले- जेई ने उन्हें पीटा
बांदा। जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे ने शुक्रवार को यहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें दी अर्जी में कहा कि बृहस्पतिवार की शाम ओरन में उनके बड़े भाई सुनील शिवहरे से अवर अभियंता द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। न देने पर कनेक्शन काट रहे थे। उन्होंने दो-चार दिन में बकाया जमा करवा देने का अनुरोध किया।

इस पर अवर अभियंता ने उनसे अभद्रता की और अपने सहयोगियों के साथ उन्हें लात घूंसों से पीटा। बाजार के अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जेई की शिकायत वह जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदर विधायक से पहले ही कर चुके थे। इसी पर अवर अभियंता उनसे नाराज हैं।


आरोप लगाया कि ओरन नगर के उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की गई। श्री शिवहरे ने बताया कि एसपी ने न्याय का आश्वासन दिया है। उधर, राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की ओरन इकाई अध्यक्ष आनंद कुमार शिवहरे ने एसपी को अर्जी देकर अवर अभियंता पर व्यापारियों का उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed