फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवा किसान ने लगाई फांसी

युवा किसान ने लगाई फांसी

Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवा किसान ने लगाई फांसी
बांदा। गांव के बाहर पेड़ में युवा किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर के लिए जमीन बंधक रखकर 5 लाख कर्ज लिया था। अदायगी न होने पर बैंक द्वारा जारी नोटिस से परेशान था। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि शाखा प्रबंधक से बात करने पर ही असलियत स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव की है। यहां राजेश कुमार उर्फ बहिरा (22) पुत्र खुलभुल यादव ने शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ में अंगौछे से फांसी लगा ली। चरवाहों ने शव टंगा देखा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा रामदास ने बताया कि राजेश के पिता के नाम बदौली (बबेरू) में दो बीघा जमीन है। वर्ष 2010 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए अपनी और जलालपुर गांव निवासी बहन बुटुवा की 10 बीघा जमीन इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा, ब्योंजा (हरदौली) में बंधक कर पांच लाख कर्ज लिया था। करीब डेढ़ लाख रुपये अदा कर दिया। 3.75 लाख बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 10 दिन पूर्व बैंक से कर्ज अदायगी के लिए पिता के नाम नोटिस जारी हुई थी। तभी से राजेश परेशान था। यह भी बताया कि पुणे भी मजदूरी करने चला जाता था। फुफेरी बहन की शादी के लिए एक माह पूर्व गांव आया था। शुक्रवार को उसे वापस जाना था। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उधर, आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित शाखा प्रबंधक से बातचीत के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed