फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चाची-भतीजे ने जहर खाया, चाची की मौत

चाची-भतीजे ने जहर खाया, चाची की मौत

Sat, 11 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चाची-भतीजे ने जहर खाया, चाची की मौत
बांदा। विधवा चाची और पड़ोस में रह रहे बीए के छात्र भतीजे ने जहर खा लिया। चाची की मौत हो गई, जबकि छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


घटना मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। शनिवार को तड़के अनीता उर्फ ननकी (30) ने जहर पी लिया। उसके पति धर्मवीर निषाद की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसी के कुछ देर बाद अनीता के घर से चंद कदम दूर रहे रहे उसके भतीजे अमर (18) पुत्र सुभाषचंद्र निषाद की भी जहर खा लेने से हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


दोनों के परिजन उन्हें बबेरू सीएचसी लाए। यहां अनीता की मौत हो गई। भतीजे अमर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर के पिता सुभाषचंद्र ने बताया कि अमर ने इसी वर्ष भभुवा गांव स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण? फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका के देवर शत्रुघ्न ने बताया कि पति की मौत के बाद अनीता अपनी सास के साथ रहती थी। जेठ धर्मराज और एक अन्य देवर रामराज परदेस में रहते हैं। अनीता की बड़ी बहन रेखा भी यहां रहती थी। इन दिनों वह मायके लक्ष्मणपुर (असोथर, फतेहपुर) गई है।

उधर, मरका थाना प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। मिली जानकारी का हवाला देकर बताया कि शुक्रवार को शाम सास ननकी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इस पर अनीता और अमर के घरवालों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर बाद अनीता ने जहर पी लिया। इसके बाद अमर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक आत्मग्लानि में दोनों ने घटना की। अनीता उर्फ ननकी के पति धर्मवीर की मौत 4 साल पूर्व बीमारी के चलते हुई थी। उसके 8 वर्षीय पुत्र दुर्गेश उर्फ गोलू और 3 वर्षीय पुत्री चाहत है।


पति की मौत के बाद अनीता अपने हिस्से की सात बीघा जमीन पर सास की मदद से खेती करती थी। घरवालों को भी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। पड़ोसियों के मुताबिक एक ही परिवार होने से अमर व अनीता का एक-दूसरे के घरों में आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed