{"_id":"5cdef273bdec22077654e841","slug":"131558114931-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से रंगदारी मानने वाले की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंत्री से रंगदारी मानने वाले की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से फोन पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और बम से उड़ा देने की धमकी देने के आरोपी के तार बांदा से जुड़े होने पर प्रयागराज और बांदा पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई। दोनों जिलों की क्राइम ब्रांच समेत पुलिस व खुफिया विभाग ने आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए घेराबंदी और कवायदें शुरू कर दी हैं। प्रयागराज क्राइम ब्रांच ने भी बांदा में डेरा डाल रखा है। बताया जा रहा है कि मंत्री को धमकाने वाले की मोबाइल लोकेशन बांदा में मिल रही है। उधर, पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से यह कहकर टाल रहे हैं कि यह गोपनीय मामला है।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के मोबाइल पर 12 मई को किसी व्यक्ति ने कॉल करके पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी। धमकी दी थी कि एक बार बम से बच गए, लेकिन अब बम मारेंगे तो चीथड़े उड़ जाएंगे। साथ ही पैसा न मिलने पर परिवार की भी हत्या करने की धमकी दी गई है। मंत्री की जानकारी देने पर उनके लीगल एडवाइजर सुभाष वाजपेयी ने प्रयागराज कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी। सर्विलांस की मदद से प्रयागराज पुलिस को धमकी वाले नंबर की लोकेशन बांदा में प्राप्त हुई। इस पर प्रयागराज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने यहां गुरुवार की रात डेरा डाल लिया। आरोपी की धरपकड़ के लिए बांदा क्राइम ब्रांच और पुलिस भी सक्रिय हो गई। लगातार आरोपी की लोकेशन हासिल की जा रही है।
धमकी वाले दिन से लेकर आज तक पांच दिन हो गए, लेकिन दोनों जिलों की पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में ही जुटी है। उधर, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। बांदा में आरोपी के होने की जानकारी मिली है। गोपनीय रूप से गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि प्रयागराज पुलिस ने अब तक बांदा पुलिस से आरोपी का मोबाइल नंबर शेयर नहीं किया है। प्रयागराज पुलिस द्वारा मदद मांगी जाएगी तो बांदा पुलिस जिम्मेदारी से साथ देगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बांदा में कोई टीम नहीं बनी है।