{"_id":"5c7abe68bdec224e1b7f7b52","slug":"131551548008-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा गांव में विधवा और उसके कथित प्रेमी की एक साथ दोहरी हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये ईनाम घोषित किया था। इस मामले में मृतक महिला का भतीजा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
19 फरवरी की रात इटर्रा बढ़ौली गांव में एक ही कमरे में मौजूद सुनीता यादव (32) पत्नी राम निहोर (मृतक) और चित्रकूट जनपद के पिपरोदर गांव निवासी रामऔतार प्रजापति (28) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शुरू से ही यह चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के चलते यह दोहरी हत्या हुई। मृतका सुनीता के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 23 फरवरी को सुनीता के रिश्ते में भतीजे राजेश पुत्र मातादीन यादव को गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे की गई पूछताछ में इस दोहरे हत्याकांड में राजेश के साथ राजा यादव उर्फ रामकेश पुत्र ललुआ निवासी दलपा पुरवा (कमासिन) का शामिल होना भी पाया गया था। वह फरार था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को रात करीब 8 बजे कमासिन थाना और क्राइम ब्रांच पुलिस ने ओरन तिराहा (कमासिन) के पास राजा यादव को दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कमासिन थाना निरीक्षक जितेंद्र कुमार, मीडिया सेल निरीक्षक श्रीनिवास यादव, अपराध शाखा के उप निरीक्षक राजीव कुमार, कमासिन थाने के कांस्टेबिल विनय प्रताप सिंह और अशुतोष कुमार यादव तथा यूपी-100 के कांस्टेबिल राहुल यादव शामिल रहे।