{"_id":"5bad23b2867a55013061c280","slug":"131538073522-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती की जलकर मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शादी के सात माह बाद ही ससुराल में 22 वर्षीय युवती की आग से जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पति ने साले की बातों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का कदम उठाना बताया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव में प्रियंका पत्नी अरविंद की बुधवार को घर में आग से झुलस गई। बबेरू सीएचसी लाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अरविंद ने बताया कि पत्नी ने मिट्टी का तेल डाल आग लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां शिवकली और पिता फूलचंद्र खेत में थे। बहन ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। बताया कि चार दिन पूर्व दिल्ली में उसके साथ रह रहे साले जालंधर से कहासुनी हो गई थी। जालंधर ने पत्नी प्रियंका से उसके लिए अनर्गल बातें कहीं। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पिता असोथर (फतेहपुर) गांव निवासी बाबूलाल और भाई रामचरन ने बताया कि प्रियंका की शादी इसी वर्ष 18 फरवरी को हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। मरका थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है।