फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कांशीराम कालोनी में बस चालक का शव मिला

कांशीराम कालोनी में बस चालक का शव मिला

Mon, 23 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में बस चालक का शव मिला
बांदा। हरदौली स्थित कांशीराम कालोनी के बंद आवास में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मौत कई दिन पूर्व बताई गई है। दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कालोनी के ब्लाक संख्या-47 के कमरा नंबर-737 से आ रही तेज दुर्गंध पर आसपास के अन्य निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव और सिविल लाइन चौकी प्रभारी हीरालाल फोर्स के साथ पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो अंदर जमीन पर बिछे बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा शव मिला।
विज्ञापन


शव सत्यप्रकाश वाजपेयी पुत्र उमाशंकर का बताया गया। वह मूलरूप से अर्जुनाह गांव का रहने वाला था। मृतक की पत्नी रनिया पिछले करीब 10 वर्षों से अपने मायके कनवारा गांव में अपने छोटे बेटे के साथ रह रही थी। बड़ा बेटा फौज में जम्मू में तैनात है। सत्यप्रकाश यहां अकेले रहता था। सत्यप्रकाश प्राइवेट बस चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने आसपास के साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed