{"_id":"5a14750b4f1c1b8d698bcef1","slug":"111511290123-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर बांदा में रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर बांदा में रिपोर्ट
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। इन दिनों चर्चित और विवादित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर बांदा में भी रिपोर्ट दर्ज की र्गई है। साथ ही यहां आध्यात्मिक विश्वविद्यालय चला रहे संचालक पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है।
सोमवार को शहर के सर्वोदय नगर में चल रहे कथित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में पुलिस ने छापा मारा था। यहां मिलीं कई युवतियों से पूछताछ की थी। इनमें बिहार व प्रदेश के कई महानगरों की युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने फौरीतौर पर इस केंद्र के संचालक हेमंत राय को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित और हेमंत राय के खिलाफ धारा 367 व 344 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह रिपोर्ट कथित आश्रम की शिकायत करने वाले बांदा शहर के खूंटी चौराहा निवासी ब्रजेश गुप्ता की तहरीर पर दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बालिग लड़कियों को गैरकानूनी ढंग से रोकने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने यह भी बताया कि जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए संचालक हेमंत राय को फिलहाल अभिलेख लाकर पेश करने के लिए मोहलत देते हुए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
-बांदा के आश्रम संचालक भी फंसे
-पुलिस ने धारा 367 व 344 की दर्ज की रिपोर्ट