{"_id":"5a355b544f1c1b68678c238d","slug":"101513446228-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरंग लौटी बांदा पुलिस, शस्त्र लुटेरे नहीं हुए हैंडओवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरंग लौटी बांदा पुलिस, शस्त्र लुटेरे नहीं हुए हैंडओवर
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पंजाब आर्मरी के डकैतों और उनके द्वारा लूटे गए असलहों व कारतूसों को लेनी गई बांदा पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है। टीम को बैरंग लौटना पड़ रहा है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि अभी अभियुक्तों को उसने 28 दिसंबर तक रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ करके डकैती में शामिल अन्य लोगों का पता किया जा रहा है। एसपी शालिनी ने बताया कि पुलिस लगी है।
स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके से असलहों और कारतूसों की भारी खेप बोलेरो में भरकर ले गए बेखौफ बदमाशों को बांदा पुलिस के साथ यूपी के कई जनपदों और मध्य प्रदेश पुलिस तक नहीं पकड़ पाई। सबको चकमा देकर बदमाश महाराष्ट्र के नासिक पहुंच गए। सुबह पता चलते ही बांदा से लेकर लखनऊ तक की पुलिस और एसटीएफ उनकी तलाश में हाय-तोबा मचा रही थी। अगले ही दिन यह पता चलने पर कि बदमाश लूटे गए असलहों और कारतूस समेत महाराष्ट्र के नासिक जनपद में चांदवड़ थाना पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए हैं, बांदा से सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी फोर्स के साथ नासिक रवाना हो गए
लेकिन बांदा और यूपी पुलिस को फिलहाल मायूसी हाथ लगी है।
चांदवड़ थाना पुलिस ने अभियुक्त और बरामद असलहों व कारतूसों को यूपी पुलिस को सौंपने से फिलहाल इनकार कर दिया है। शनिवार शाम को चांदवड़ थाना प्रभारी मोहिते ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि बांदा से क्षेत्राधिकारी और इंस्पेक्टर आए थे। उन्हेें यहां पकड़े गए शस्त्रों का डिटेल और अभियुक्तों का ब्योरा बता दिया गया है लेकिन बदमाशों और असलहों को अभी हैंडओवर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक अभियुक्तों को चांदवड़ पुलिस ने अदालत से रिमांड पर ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ही अदालत के माध्यम से यूपी पुलिस को इन्हें सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
-महाराष्ट्र पुलिस ने 28 तक बदमाशों को ले रखा है रिमांड पर
-बरामद शस्त्रों और अभियुक्तों का ब्योरा दिया गया