{"_id":"6060a09d8ebc3ed3a340977e","slug":"crime-dead-suside-banda-news-knp620418238","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। खेत की मेड़ में पेड़ पर युवक का शव शनिवार की शाम फंदे में लटकता मिला। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। उधर, दूसरी घटना में खुद को कमरे में बंद कर युवक फांसी पर झूल गया। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव में सत्यनारायण के पुत्र देवी प्रसाद उर्फ छोटू (20) ने शनिवार की शाम अपने खेत में आम के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखकर घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता का कहना है कि छोटू अपनी बहन पूनम से नहाने की बात कहकर घर से निकला था। खेत में शव लटका मिला। वह मानसिक रूप से बीमार था। यह भी बताया कि इसके पूर्व भी छोटू तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।
दूसरी घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द गांव में रविवार की सुबह हुई। यहां के शिवमंगल चौधरी के पुत्र राहुल सिंह (21) ने पशुबाड़े में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजे अंदर से बंद थे। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पिता की सूचना पर एसआई धीरेंद्र पांडेय व कांस्टेबल अनुज यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पिता और मृतक के अन्य परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
भाई की डांट से क्षुब्ध हो फांसी लगाई, बचा
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के संतोषी नगर निवासी बाबू सोनी का पंद्रह साल का बेटा तुषार सोनी का रविवार को बड़े भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। भाई ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर तुषार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने फंदे से उतार कर उसे बेहोशी हालत में पीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।