फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime

खेत पर गई बालिका से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के एक किशोर ने नौ वर्षीय बालिका को अरहर के खेल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका शुक्रवार की दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ खेत पर चने का साग तोड़ने गई थी। तभी पड़ोसी किशोर उसे फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर उसे जबरदस्ती अरहर के खेत में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना से सहमी सहेलियां भाग गईं। आरोपी किशोर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटने पर बालिका ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता उसे थाने लेकर पहुंचा और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म सहित एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंसपेक्टर राकेश सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालिका का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डीएनए जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed