फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CPI will support the strike of eight

8 की हड़ताल का भाकपा करेगी समर्थन

Sat, 28 Dec 2019 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
CPI will support the strike of eight
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया। किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अच्छे अली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डा. रामचंद्र सरस ने कहा कि एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद किसानों के फसलों के दाम लगातार कम हुए हैं। बिजली, डीजल, खाद के दाम बढ़े है। इससे किसान कर्ज अदा नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाकपा ट्रेड यूनियनों का समर्थन करेगी। इस दिन गांव से दूध, सब्जी, अनाज लेकर या खरीददारी करने गांव के लोग नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। लेखपालों की हड़ताल का समर्थन किया और उनकी मांगों को जायज बताया। पार्टी के जिला सचिव श्याम सुंदर राजपूत ने मौजूदा सरकार को किसान और जन विरोधी बताया। बैठक में नागरिकता संशोधन कानून तत्काल वापस लेने की मांग की गई। बैठक में विद्यानंद शुक्ल, वकार खां, मदन भाई पटेल, देवीदयाल गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, नरेंद्र, जयकरन प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed