{"_id":"5fea128e8ebc3e41a134d3af","slug":"countryside-police-station-inspector-and-si-line-spot-banda-news-knp6026887197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात कोतवाली इंसपेक्टर व एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात कोतवाली इंसपेक्टर व एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुकुम पाल सिंह और उप निरीक्षक बृजेश सिंह को पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने भी इसकी पुष्टि की।
उधर, इंसपेक्टर और एसआई को हटाने के पीछे माना जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में 13 दिसंबर की रात योगेंद्र की दुकान का ताला तोड़कर चोर घुसे थे।
योगेंद्र के भाई धर्मेंद्र सिंह (27) की आंख खुल गई और उसने चोरों को दौड़ाया तो चोरों ने तमंचे से उस पर दो फायर कर दिए। कमर और पेट में गोली लगने से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रविवार को वहां उसकी मौत हो गई।