फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contractor looted in VIP area

वीआईपी इलाके में ठेकेदार को लूटा

Wed, 30 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Contractor looted in VIP area
बांदा। शहर के पॉश इलाके डीएम कालोनी रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने प्राइवेट बिजली ठेकेदार से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए लुटेरों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार संदीप कुमार मंगलवार को शाम डीएम कालोनी स्थित अपने मित्र के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात लगभग 10.30 बजे पैदल लौट रहा था। जीआईसी के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो युवक आए और संदीप को दबोच लिया। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। संदीप की जेब से लुटेरों ने 1200 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि इस दौरान वहां से कोई अन्य राहगीर भी नहीं गुजरा।
विज्ञापन

लुटेरों के भाग निकलने के बाद संदीप सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंचा और सूचना दी। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और लुटेरों के सुराग में आसपास तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को शाम सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर लुटेरों के पहचान की कोशिश की जा रही है। चौकी प्रभारी के मुताबिक लूट की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई। जबकि 24 घंटे से अधिक बीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे से फायर, आरोपी गिरफ्तार
तिंदवारी। रंजिश के चलते तमंचे से फायर करने की रिपोर्ट यहां थाने में दर्ज की गई है। तेरहीमाफी गांव निवासी सुरेश कुमार द्विवेदी ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र मुन्ना द्विवेदी खेत से लौट रहा था तभी लल्लू वाजपेयी पुत्र बृजेश वाजपेयी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। उसका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लल्लू वाजपेयी पर धारा 307 की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed