फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Constable accused of molesting woman, investigation begins

Banda News: सिपाही पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू

Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of molesting woman, investigation begins
फोटो- 16 महिला के दरवाजे के बाहर हंगामा करता सिपाही। स्त्रोत : सोशल मीडिया
बांदा। कानून-व्यवस्था की रखवाली करने वाली खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है। जिला सत्र न्यायालय में तैनात एक आरक्षी पर मकान मालिक की पत्नी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

मामला शहर की एक कॉलोनी का है। यहां किराए के मकान में रहने वाला सिपाही महेंद्र पाल सिंह जो जिला मुख्यालय स्थित जिला सत्र न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात है। 17 जनवरी की रात मकान मालिक की पत्नी से अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सिपाही नशे की हालत में घर के बाहर पहुंचा और हंगामा किया। आरोप है कि उसने महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए एक हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार का कहना है कि न तो आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया गया और न ही उनकी शिकायत दर्ज की गई। इस निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने सिपाही के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर आईपीएस मेविस टॉक ने आश्वासन दिया है कि आरोपी आरक्षी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि दोष सिद्ध होता है तो विभाग सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed