फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen demonstrate on increase in fuel prices

ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrate on increase in fuel prices
तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने हर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ईंधन के बढ़े दामों से उत्पन्न परिस्थितियों का जिक्र करते हुए दरें घटाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित मुमताज अली, बी. लाल, सीमा खान, सैय्यद अल्तमश, प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, कालीचरन निगम, संजय गुप्ता, कुतैबा जमां, राममिलन पटेल, राजेश कुमार दुबे, इरफान, कुलदीप मिश्रा, अशोक वर्धन, शब्बीर सौदागर, राजबहादुर गुप्ता, पिप्पी चौरसिया, केपी सेन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बबेरू में कार्यक्रम प्रभारी आदित्य स्वरूप पांडेय, गजेंद्र सिंह पटेल, रामप्रकाश सिंह, शिवप्रताप सिंह, ललित कुमार, दिनेश सिंह, अमित कुमार, शोभित गुप्ता, अनूप तिवारी आदि ने एसडीएम महेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा में तहसील प्रभारी साकेत बिहारी मिश्र के साथ नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन और एसडीएम जेपी यादव को ज्ञापन सौंपा गया। सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ बाजपेयी, सुनीलदत्त पांडे, प्रभाकर पांडेय, हरिओम बाजपेयी, राजनारायण मिश्रा, राजेंद्र सिंह कछवाह, रमेश साहू, श्यामलाल, मिथलेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
नरैनी में तहसील परिसर में कांग्रेसी नेताओं ने एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति/जनजाति पवन देवी कोरी, राजबहोर शिवहरे, देवेंद्र प्रताप, चंद्रपाल वर्मा, राहुल बंगाली, शारदा प्रसाद, अजय कुमार, मो. निसार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

पैलानी में कार्यक्रम प्रभारी रामहित निषाद के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, गया प्रसाद, राजीव प्रसाद, रेखा, अशोक सिंह, गंगा शर्मा, रामकिशोर यादव, श्रवण कुमार, सर्वेश कुमार द्विवेदी, झंडू प्रसाद विश्वकर्मा, सभाजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed