फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complaint of bullies to SP

एसपी से की दबंगों की शिकायत

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Complaint of bullies to SP
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के जिउला डेरा (इछावर) में 28 वर्षीय सुशील पुत्र श्रीपाल निषाद ने मंगलवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पत्नी का मायके न आना बताया गया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा चुनका निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सप्ताह पूर्व सुशील की पत्नी सोनू अपनी छोटी बहन की शादी में मायके गई थी। भतीजे ने ससुराल आने के लिए फोन किया तो कुछ दिन मायके में रहने की बात कही। कहा कि इसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

छोटे भाई श्रवण ने पुलिस को बताया कि सुशील की शादी 4 साल पहले फतेहपुर गांव के मजरा घनश्याम डेरा में हुई थी। कोई संतान नहीं है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पत्नी सोनू मायके से ससुराल पहुंच गई है। सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्टांप विक्रेता फांसी पर झूला
बांदा। पूर्व स्टांप वेंडर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तिधाम रोड निवासी उमाशंकर (42) पुत्र कल्लूराम कचहरी में स्टांप विक्रेता था। मंगलवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी नीलू शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पहले ऑफलाइन स्टांप बिकते थे। लेकिन अब ऑनलाइन बिकने से कमाई बंद हो गई थी। कागज व फार्म आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजनों ने आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगहाली का तनाव बताया। मृतक के एक बेटी व एक बेटा है।
पुलिस ने मरका गांव के प्रसिद्ध स्थान मुड़िया बाबा देवस्थान में प्रेमी युगल को विवाह के बंधन में बंधवा दिया। उन्हें थाने से विदाई दी गई। समगरा गांव की 18 वर्षीय रिंकी निषाद मंगलवार (30 नवंबर) को अपने प्रेमी सत्येंद्र निषाद (शंकरपुर, फतेहपुर) के साथ घर से चली गई थी।

सत्येंद्र एक साल से समगरा गांव में ही रहकर मातादीन निषाद के यहां ट्रैक्टर चला रहा था। यहां उसका रिंकी से प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार को परिजनों ने गांव में ही दोनों को ढूंढ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। रिंकी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रेमी युगल द्वारा एक साथ रहने की बात कहने पर दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति से विवाह करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed