फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   commissioner adopted Nibi village

मंडलायुक्त ने नीबी गांव को गोद लिया

Sun, 31 May 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 31 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
commissioner adopted Nibi village

मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने नरैनी तहसील के नीबी गांव का गोद ले लिया है। अब इस गांव को कुपोषण मुक्त किया जाएगा। अन्य सरकारी योजनाओं का भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हरेक अधिकारी को एक गांव गोद लेकर उसे कुपोषण मुक्त करने का हुक्म दे रखा है। डीएम समेत कई अधिकारी एक-एक गांव गोद ले चुके हैं। अब मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने नीबी गांव को गोद लिया है। शनिवार को गांव पहुंचीं मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


ग्रामीणाें को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस गांव को कुपोषण मुक्त कराया जाएगा। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का यहां बेहतर ढंग से क्रियान्वयन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसे आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्याधाम समिति और एक्शन एड द्वारा आयोजित जनसेवा गोष्ठी मेें जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरतजहां ने नीबी गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। यह भी बताया कि इस गांव की 50 बालिकाएं ड्राप आउट हैं। वह स्कूल नहीं जा रहीं। गांव की चुन्नी व आरती से स्कूल न जाने की वजह पूछी गई तो बताया कि उनके मां-बाप काम की तलाश में निकल जाते हैं।

गांव में उन्हें काम नहीं मिलता। मंडलायुक्त ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित निर्देश दिए जाएंगे की ड्राप आउट बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं। मंडलायुक्त के आगमन पर गांव का जच्चा-बच्चा केेंद्र खुला रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से इसमें ताला पड़ा था।

कमिश्नर ने मातृ शिशु व बाल संसाधन केंद्र की सफाई, भवन की पुताई कराने, एएनएम को नियमित रूप से केंद्र में बैठने के निर्देश दिए। ग्रामीणोें ने मंडलायुक्त को बताया कि सभी हैंडपंप खराब हैं। पेयजल का संकट है। ट्रांसफार्मर तीन माह से खुला पड़ा है।

प्राथमिक विद्यालय में आवारा पशुओं का डेरा है। मिडडे-मील कई महीनों से नहीं बना। गांव तक आने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। ओला, बारिश पीड़ित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनके समस्याएं दूर की जाएंगी।


गांव की महिलाओं ने मंगल कलश सजाकर कमिश्नर की अगुवानी की। कार्यक्रम का संचालन विद्याधाम समिति के मंत्री राजाभइया ने किया। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष लल्लूराम शुक्ल ने चेतना गीत गाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीओ समेत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed