फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Collectorate personnel removed biking process

कलक्ट्रेट कर्मियों ने निकाला बाइक जुलूस

Mon, 22 Apr 2019 11:38 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 22 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Collectorate personnel removed biking process
मजदूरों की गोष्ठी संबोधित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ भी 90 प्लस मतदान की अलख जगाने निकल पड़ा। बाजे गाजे के साथ कलक्ट्रेट से बाइक जुलूस को डीएम हीरा लाल ने हरी झंडी दिखाई। उधर, रामलीला मैदान में श्रम विभाग की ओर से दिहाड़ी मजदूरों की गोष्ठी में मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट संघ की रैली में अध्यक्ष/प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद के नेतृत्व में संघ पदाधिकारी मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद शाकिर अजीम आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय तिरंगा लहराते कलक्ट्रेट कर्मियों ने मतदान के नारे लगाए। राजस्व के महिला-पुुरुष कर्मचारी शामिल रहे। शहर में भ्रमण के बाद रैली रामलीला मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन



रामलीला में मजदूरों की गोष्ठी में जिला निर्वाचन अधिकारी हीरा लाल ने कहा कि जो श्रमिक 90 प्लस मतदान में बेहतर सहयोग करेगा उसे पोलिंग के अगले ही दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। तहसीलदार अवधेश कुमार ने भी मतदान का जोश दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त श्रम अनुराग मिश्रा ने डीएम के निर्देशों का हवाला देकर कहा कि पंजीकृत मजदूरों को शासन की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। छात्रा कुमारी अंजलि वर्मा ने गीत पेश किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला, शिव कुमार, कुंदन सिंह आदि ने संबोधित किया।



संचालन दामोदर प्रसाद अग्रहरि (श्रम) और मोहम्मद शाकिर अजीम (कलेक्ट्रेट) ने किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष मूलचंद्र पटेल, रामकृष्ण त्रिपाठी, मंजू, कुुसुम, श्माम आदि कलेक्ट्रेट कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed