फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cold wave , fog continues

धूप ने चढ़ाया दो डिग्री पारा, ठंड से मामूली राहत

Mon, 19 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 19 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cold wave , fog continues

धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है। शुक्रवार को धूप के बाद शनिवार को बादल छाए रहे। रविवार को फिर धूप की बारी आ गई। अधिकतम पारा में दो, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का सुधार हुआ। हालांकि गलन बरकरार रही।  

विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे धूप की चमक बिखरने लगी। ठंड से कुछ राहत मिली। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा एक डिग्री चढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि गलन व शीत लहर बरकरार रही। शाम से तेज पछुवा हवाएं चलीं तो ठिठुरन फिर बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गलन अभी बरकरार रहने की संभावना है। धूप निकलने की वजह से आर्द्रता कम हुई है। रविवार को 40 से 60 फीसदी आर्द्रता रही। उधर, मंगलवार को धूप निकली तो किसानों के चेहरे खिल उठे। पाला व रोग लगने की आशंका से चिंतित किसानों में अब फसल सुरक्षित रहने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से एक और की मौत
नरैनी। ठंड से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुबह शाम शीतलहर चलने से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठंड लगने से खलिहान में एक और वृद्ध किसान की मौत हो गई।


करतल कस्बे में शनिवार को कमतू सोनी (70) खेतों में धान मड़ाई करा रहा था। तभी ठंड से उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। डाक्टर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि अब तक ठंड से मौतों की संख्या 69 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed