फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coaching centers opened front against

कोचिंग सेंटरों के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Coaching centers opened front against

कोचिंग सेंटरों मेें छात्र-छात्राओं के आर्थिक शोषण

विज्ञापन
का आरोप लगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें कोचिंग सेंटरों पर रोक लगाने की मांग की है।

गुरुवार को विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जिले में जगह-जगह कोचिंग सेंटर का कारोबार चल रहा है। यहां तमाम शिक्षक छात्र-छात्राओं से मनमानी वसूली कर रहे हैं। स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती, इसका फायदा भी कोचिंग वाले उठा रहे हैं।

इससे गरीब विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि कोचिंग के इस गोरखधंधे में कुछ सरकारी टीचर भी शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। जिला संयोजक लोकदत्त प्रजापति ने कहा कि कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में इंद्रजीत राजपूत, प्रमोद कुमार, रविकरण, अजीत कुमार, अनिल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, परिषद ने डीएम को दिए पत्र मेें कहा है कि छात्रवृत्ति के लिए हुए आनलाइन आवेदन में डीआर पब्लिक इंटर कालेज का नाम फीड न किए जाने से तमाम छात्र-छात्राएं शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed