फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Clouds cause a drop in temperature, raising concerns among farmers harvesting paddy.

Banda News: बादलों ने गिराया पारा, धान की कटाई कर रहे किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 29 Oct 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Clouds cause a drop in temperature, raising concerns among farmers harvesting paddy.
बांदा। मौसम में बदलाव से जिले में ठंडक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। दिन में कई बार हल्की फुहारें भी पड़ीं। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले पांच डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले मिजाज से धान की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

खेतों में धान की फसल कटकर पड़ी है। ऐसे में बारिश होने पर फसल भीगने और खराब होने का खतरा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि कटी फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी बांदा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना है। शनिवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। इसके बाद एक और दो नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में धान की कटाई और मड़ाई कर रहे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश होने पर कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करना उनके लिए जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिनभर गायब रहा सूरज
चित्रकूट। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर धूप न निकलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मंदाकिनी तट और बाजार में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम से नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाए हैं। शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed