फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Clean chit to firm in illegal mining, SDM's chair went

अवैध खनन में लिप्त फर्म को दी क्लीन चिट, एसडीएम की कुर्सी गई

Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clean chit to firm in illegal mining, SDM's chair went
बांदा। जिले में अवैध खनन लगातार जारी है। इस पर कार्रवाई के बाद भी अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। चर्चा है कि अवैध खनन में लिप्त फर्म को क्लीन चिट देने पर पैलानी के उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का लखनऊ तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन जून को निदेशालय की टीम ने औचक छापेमारी करके कई खदानों में अवैध खनन पकड़ा था। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन खान अधिकारी सौरभ गुप्ता को नौ जून को यहां से हटाया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने गलौली खदान संचालक को नोटिस जारी किया था। यहां पर टीम को 5094 घन मीटर एरिया में अधिक बालू खनन होता मिला था। इसके बावजूद पैलानी एसडीएम दिनेश कुमार ने फर्म संचालक को अवैध खनन के मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि फर्म की ओर से कोई अवैध खनन नहीं किया गया। चर्चा है कि शासन ने इसका संज्ञान लिया और एसडीएम को यहां से हटाकर उप निदेशक पशुपालन लखनऊ से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई कार्रवाई
आम आदमी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने किसानों के खेतों में अवैध खनन की शिकायत एसडीएम, एसपी, डीएम और कमिश्नर से की थी। यहां पर कोई सुनवाई नहीं होने पर शिकायत शासन से की। इसके बाद निदेशालय की ओर से टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed