फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Clashes between the SP and the police at the counting site

बांदा : मतगणना स्थल पर सपाइयों और पुलिस में झड़प

Thu, 10 Mar 2022 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Clashes between the SP and the police at the counting site
Clashes between the SP and the police at the counting site - फोटो : BANDA

सपा मुखिया अखिलेश यादव से मंगलवार देर रात मिले निर्देशों के बाद बड़ी संख्या में सपाई मतगणना स्थल मंडी समिति पहुंच गए। वहां पुलिस से नोकझोंक हुई। रातभर सपाई वहां डटे रहे। उधर, बुधवार को सुबह सपा हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए पार्टी के मतगणना प्रभारी अजयराज यादव (पूर्व सपा जिलाध्यक्ष महोबा) भी यहां पहुंच गए।

विज्ञापन


मंडी समिति मतगणना स्थल गेट पर देर रात अंदर जा रहे डीएम अनुराग पटेल की सपाइयों ने कार रोक कर चेक कराने को कहा। विधायक/ तिंदवारी से सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति से डीएम की हुई नोंक झोंक। हंगामे में दरोगा के सिर पर आई चोट। पुलिस ने सपाइयों को दौड़ाया।
विज्ञापन


उधर, मंडी समिति गेट में बड़ी संख्या में सपाइयों का हुजूम इकट्ठा हो गया। ईवीएम में गड़बड़ी और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तिंदवारी विधायक/सपा प्रत्याशी ब्रजेश कुमार प्रजापति, पूर्व विधायक/बबेरू सीट से प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। मंडी गेट पर धरना दिया। पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मतगणना प्रभारी का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे एक दर्जन से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सीओ राकेश कुमार सिंह, इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत आदि से देर तक सपाई उलझे रहे और आरोप लगाते रहे। सपा नेताओं ने इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक की सरकारी वाहन समेत कई अन्य वाहन मंडी समिति परिसर में दाखिल हो गए।


सपाइयों ने उन्हें रोककर वाहन चेक कराने की मांग की। इस पर भी सपा नेताओं और पुलिस से झड़प हुई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, सैय्यद इमरान अली राजू, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, विद्यासागर तिवारी, पीयूष गुप्ता, छात्र नेता लव सिन्हा से भी पुलिस की नोंकझोंक हुई। उधर, सपाई मंडी के पास लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed