फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   City, village and town cycle ran sp

शहर, गांव और कस्बों में दौड़ी सपा की साइकिलें

Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
City, village and town cycle ran sp
हड़ताल के चलते सपा की साइकिल रैली में शामिल हुए अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सपा की साइकिल रैली में यहां भी बड़े-छोटे सभी सपा नेता शिद्दत की गर्मी में साइकिल चलाकर पसीना बहा रहे हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी गांव, शहर और कस्बों में सपाइयों की साइकिलों के साथ नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने राणा प्रताप चौक से बांदा विधानसभा क्षेत्र के लिए झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य, नगर अध्यक्ष मनोज निगम लाला भी शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने भी काले कोट पहनकर साइकिल चलाई। अधिवक्ता अशोक दीक्षित के नेतृत्व मेें रामप्रताप कुशवाहा, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, शत्रुघ्न मिश्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


तिंदवारा मेें सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में रामपाल प्रजापति, अनूप सिंह यादव, शरद यादव, नासिर खां शामिल रहे। नरैनी मेें आमिर खां के नेतृत्व मेें प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, शैलेंद्र यादव, अभिलाष यादव, हनीफ और अवधेश सिंह ने साइकिलें दौड़ाईं। गिरवां में राजुल यादव, मुन्नीलाल यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र में प्रत्याशी दीपा सिंह गौर, अशोक सिंह गौर, महासचिव राजेंद्र यादव, कुदरत उल्ला खां, पतराखन निषाद ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। बिसंडा में आलोक यादव, पुरुषोत्तम यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली। बांदा शहर मेें प्रत्याशी और नगर अध्यक्ष के साथ मनीष तिवारी, वृंदावन वैश्य, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, मनीष गुप्ता, धीरेंद्र यादव, नंद किशोर यादव, बारातीलाल प्रजापति आदि शामिल रहे।

बबेरू में विधायक विशंभर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल सवारों की 10 टोलियां रवाना की। हरेक टोली को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। हरदौली में जुग्गीलाल यादव, जाहिद खां। जनवारा में महासचिव राजेंद्र यादव, निर्भय सिंह मोंटी, महेंद्र सिंह प्रधान, मलखान राजपूत, कमल पाल।


साथी गांव में ब्लाक प्रमुख सुमन कोटार्य, दिलीप सोनी, पप्पू पटेल, बाला पटेल, कुचेंदू में लाखन निषाद, शिवबहादुर यादव, नीलेंद्र यादव, अखिलेश पाल, सया में गोविंद यादव। खेरा में रामानुज यादव। भीती में रामभवन, मटेहना मेें डॉ. सुरेश, जलालपुर में दादू प्रधान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed