फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   chunav ke liye bheji matpetiyan

चुनाव के लिए ब्लाकों को भेजीं मतपेटियां

Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
chunav ke liye bheji matpetiyan
बांदा। पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियां ब्लाक मुख्यालयों में भेजी जाने लगी हैं। जिले में 5064 मतपेटियां उपलब्ध हैं, लेकिन इनका उपयोग लोस व विस चुनाव में न होने से यह कबाड़ थीं। आयोग के निर्देश पर मंडी समिति स्थित स्टॉक रूम में मतपेटियों की मरम्मत कराई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि नरैनी में 778, बड़ोखर में 643, तिंदवारी में 600, महुआ में 696, जसपुरा 413, कमासिन में 575, बबेरू में 675, बिसंडा में 585 कुल 4965 मतपेटिकाएं भेजी गई हैं। 99 मतपेटिकाएं खराब हो गई हैं। जिले में मतदान स्थलों की संख्या 2025 है। (संवाद)
विज्ञापन

अनुपस्थित चार चालकों की संविदा समाप्त
बांदा। बिना सूचना ड्यूटी से नदारद चार रोडवेज चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
रोडवेज के एआरएम परमानंद ने बताया कि जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए अलग-अलग तिथियों में एक सैकड़ा से अधिक बसों की मांग की है। ऐसे में ड्राइवर व कंडेक्टरों की जरूरत पड़ेगी। डिपो में डेढ़ दर्जन से अधिक ड्राइवर व कंडेक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें पहली अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी का पांच अप्रैल तक उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे। चालक रामसजीवन यादव, महेश यादव, शिवकुमार व ललित कुमार की जमानत राशि जब्त करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी गई है। चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पंचायत चुनाव को देखते हुए ड्यूटी पर उपस्थित हों अन्यथा उनके विरुद्ध निलंबन व संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed