{"_id":"63f7b767197b3680e1078d24","slug":"chowkidar-hanged-himself-to-death-banda-news-c-12-1-94132-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चौकीदार ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चौकीदार ने फंदे से लटककर दी जान
Fri, 24 Feb 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण में जाने से रोकने में पत्नी से हुए विवाद से क्षुब्ध चौकीदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुत्र ने कमरे की खिड़की से शव लटका देखा तो घटना की जानकारी हुई।
बिसंडा क्षेत्र के धनसौल गांव निवासी रामबाबू (35) का शव बुधवार की शाम कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। घर में मौजूद पुत्र जीतू ने बंद कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुत्र ने पुलिस को जानकारी देकर खिड़की से कमरे के अंदर घुसकर कमरे का दरवाजा खोला।
मृतक के पड़ोसी शैलेंद्र ने बताया कि बुधवार को मृतक की भतीजी की गांव में शादी थी। समारोह में जाने के लिए उसकी पत्नी रामा देवी तैयार हो रही थी। इस पर मृतक ने उसे शादी में जाने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
इसी से क्षुब्ध होकर चौकीदार ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक बिसंडा थाना और चौकी में चौकीदार था। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मृतक उनके थाने में चौकीदार था। शराब का आदी था। परिजन ने आरोप से इंकार किया है।