फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot Express back on track from today

चित्रकूट एक्सप्रेस आज से फिर पटरी पर

Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Express back on track from today
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर में बंद ट्रेनें एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगी हैं। वाया कानपुर होकर प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाली जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस का संचालन 11 जून से शुरू हो जाएगा। कानपुर से मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रेलवे ने बुंदेलखंड से निकलने वाली आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। संक्रमण कम होने के साथ ही पुन: रेलवे ने अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जबलपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर 11 जून को लखनऊ से छूटेगी।
विज्ञापन

कानपुर, बांदा, चित्रकूट होकर जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 12 जून को जबलपुर से लखनऊ जाएगी। इस ट्रेन में प्रतिदिन यहां से 200 से अधिक यात्री सफर करते रहे हैं। राजधानी के लिए सीधी ट्रेन होने से इसका संचालन बंद करने से यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहली जून से कानपुर से मानिकपुर व मानिकपुर से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन भी शुरू हो गई है। इस ट्रेन में यहां से प्रतिदिन 200 से 250 यात्री अन्य स्टेशनों के लिए सफर करते हैं।

स्टेशन अधीक्षक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि रेलवे जल्द अन्य बंद ट्रेनों का भी संचालन भी शुरू करेगा। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी यात्री को बिना मास्क के स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्री के अलावा अन्य कोई स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed