{"_id":"5c699ddfbdec2217f5588858","slug":"children-s-models-were-appreciated-in-the-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल सराहे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल सराहे गए
Sun, 17 Feb 2019 11:16 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडलों का अवलोकन करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेेंट जार्ज पब्लिक स्कूल में आयोजित हस्तकला, शिल्प व विज्ञान प्रदर्शनी में यातायात, पर्यावरण जागरूकता एवं प्रबंधन आदि विषयों पर आधारित बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल सराहे गए। कक्षा-6 के छात्र आयुष सोनी ने आर्ट गैलरी, कक्षा-8 की खुशी, वंशिका, समीक्षा, राशि, दीपाली व श्वेता ने सौर मंडल का मॉडल बनाया।
विज्ञापन
कक्षा-7 के प्रियांशू व गौरव ने मिक्सर ग्राइंडर, जायदा खान व अभिनव ओमर ने सोलर कूकर एवं हाइड्रोलिक के्रन, कक्षा-6 की अंशिका व ओजस्वी ने क्लीन सिटी के माडल सराहे गए। छात्र अनमोल, लक्ष्य, हर्षित, राज गुप्ता, विवेक व सौरभ ने वर्षा से जल संचित, कक्षा-8 की खुशी यादव, कक्षा-7 की अपर्णा ने वेस्ट मैटेरियल, कागज फूल, फ्लावर पॉट बनाए। अन्य प्रतिभागी दीपाली, शिखर, गुडिय़ा, शैली, हिमांशू, अर्पणा, आशुतोष, जाहन्वी, जोश्वा आदि के मॉडल भी सराहे गए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसकिन ने बच्चों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है। प्रदर्शनी में टीचर, शिवांगी, लिली, माइकल, विभा, एल्फे्रड रसकिन, सौरभ, रामियोदास, पूनम राज, पूनम द्विवेदी, सत्य जीत, राघवेंद्र, अजीत, साधना, उपमा, गौरव, दिव्या, विमला, आकांक्षा, अंजली समेत अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन