{"_id":"584afb244f1c1be05944b0d6","slug":"children-s-cultural-program-under-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान तले बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान तले बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
आसमान तले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच खुले आसमान तले बिना गर्म कपड़ों के मासूम बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शामियानों और पर्दों के बीच सूट-बूट से लैस विराजमान अफसरों का मनोरंजन करते रहे। काजू और किशमिश खा रहे अफसर उन्हें शाबासी देते रहे। यह मौका था शनिवार को लंबे चौड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन का।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर तक धूप का नामोनिशान नहीं था। कोहरे और 19 डिग्री तापमान के बीच खुले आसमान तले बिछी फर्श (दरी) पर विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की रौनक बढ़ाई। यह बच्चे बेहद कम कपड़ों वाली सांस्कृतिक ड्रेस में थे। पिछले वर्ष के चैंपियन छात्र पवन कुमार ने मशाल लेकर ग्राउंड की परिक्रमा की। तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बीएसए शिवनारायण सिंह अध्यक्षता कर रहे थे। यह सब पंडाल तले लगाई गई कुर्सी मेें थे। हवा रोकने को पंडाल में पर्दे भी लगे थे। जबकि बच्चे खुले आसमान में कार्यक्रम पेश कर रहे थे। अफसरों के आगे टेबिल में कालू, दालमोट इत्यादि सजी हुई थी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट कर एडीएम व बीएसए को सलामी दी। कन्या जूनियर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। डिंगवाही प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने दीवारी और मयूर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षक नेता और आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, उप बीएसए जयकरन प्रजापति, नगर शिक्षाधिकारी राजीव प्रताप सिंह, एबीएसए जगत सिंह राजपूत (बड़ोखर), कैलाश सिंह पटेल (कमासिन), योगेंद्रनाथ वर्मा (नरैनी), शिवऔतार (महुआ), अंबिका प्रसाद ओझा (जसपुरा), व्यायाम शिक्षक अमिता कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, सुघर सिंह समेत शिक्षक नेता राज कुमार पटेल, जगदीश पटेल, डीसी श्रीवास्तव, विद्याभूषण, जय नारायण सिंह, राजेश द्विवेदी, सरोज मिश्रा, रमेश सिंह, जय किशोर दीक्षित, विनय पांडेय, राकेश शर्मा, सौरभ आर्य, रामराज, फकरे आलम, चेतराम आदि शामिल रहे। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया। अंत मेें उप बीएसए ने आभार जताया।
बीएसए बोले-इतने बड़े मैदान में कहां लगवाते शामियाना
बांदा। अफसर पर्दे व शामियाने और बच्चे खुले आसमान तले के सवाल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह कहा कि बच्चे गर्म कपड़े लेकर आए थे। लेकिन कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय अपनी ड्रेस में थे।
बच्चों के कार्यक्रम स्थल पर भी शामियाना लगाए जाने के सवाल पर बीएसए का कहना था कि इतने बड़े मैदान में कितना शामियाना लगवाते? फिर धूप भी निकल आई थी। अब वहां अलाव की व्यवस्था की जाएगी।