फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Secretary Khaira on the slow progress of Ayushman

आयुष्मान की धीमी प्रगति पर प्रमुख सचिव खफा

Sun, 23 Jun 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary Khaira on the slow progress of Ayushman
बैठक लेते प्रमुख सचिव। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय और अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं का रेंडम सत्यापन कराया जाए। कार्य सही न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखें। यह निर्देश प्रदेश के प्रमुख सचिव (चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास) व प्रभारी अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी ने सर्किट हाउस में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 दिनों में अधूरे आवास व शौचालय पूरे कराए जाएं। शहरी आवास योजना में टेंडर की शर्तो में सुधार करके कार्यवाही पूरी की जाए। ताकि समय से आवासों का निर्माण हो सके। गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण सही डिजाइन के अनुसार किया जाए। सीएम सामूहिक विवाह योजना में पात्र व्यक्तियों को ही लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की समीक्षा में प्रगति धीमी होने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि योजना में प्राइवेट चिकित्सालयों को पंजीकृत कर अपेक्षित सुधार करें। जिला पूर्ति विभाग को आधार फीडिंग के कार्य में तेजी लाने व पात्रों को खाद्यान्न योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। बीएसए से ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें, जूता आदि बच्चों को समय से उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि अधिकारी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। पीड़ित की एफआईआर अवश्य दर्ज की जाए। बैठक में डीएम हीरा लाल, एसपी गणेश साहा, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ संतोष कुमार, एडीएम संतोष बहादुर, अपर एसपी लाल भरत पाल, परियोजना निदेशक आरपी मिश्र, उप निदेशक सूचा भूपेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed