फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CHC,pm,covid 19,injection,phc

अंतरा दिवस आज मनाया जाएगा

Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
CHC,pm,covid 19,injection,phc
बांदा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ अबकी 9 अप्रैल को अंतरा दिवस भी मनाया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय लाजिस्टिक मैनेजर डॉ. अमृता राज ने बताया कि कोरोना काल में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को शुक्रवार को विशेष अंतरा दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीपीएचसी, उप केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं को त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाया जाएगा। बताया कि टोल फ्री अंतरा केयरलाइन नंबर 1800-103-3044 से महिलाएं इससे आसानी से जुड़ सकती हैं। सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक नंबर पर कॉल की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
बैठक में पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
मटौंध। थाना परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पीस कमेटी की बैठक में तहसीलदार अवधेश निगम ने कहा कि जिला पंचायत वार्ड 16 की सीट अतिसंवेदनशील है। चुनाव में कोई भी प्रत्याशी किसी भी मतदाता को प्रलोभन न दे। साथ ही पोस्टर और बैनर आदि न लगाएं। लेखपाल रजनी देवी व एकता अग्रवाल ने बताया कि बूथ मोहन पुरवा में छाया की व्यवस्था नहीं है। बाउंड्रीवाल भी टूटी है। मतदान केंद्र के दो रास्ते हैं, जिनमें कीचड़ युक्त गड्ढे हैं। इंस्पेक्टर रामजी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रमेश साहू, सुधीर सिंह, विचित्र सिंह, मुबारक, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो परिचय-1-पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर चंद्रमोहन बेदी का स्वागत करते विहिप कार्यकर्ता।
बेदी फिर बने विहिप जिलाध्यक्ष
बांदा। विहिप जिलाध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन बेदी पुन: नियुक्त किए गए हैं। परिषद की नगर कार्यकारिणी ने महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया गया। साथ ही जिला मंत्री पद पर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विभाग सेवा प्रमुख संजय को सह मंत्री नियुक्त किया गया। जिला कोषाध्यक्ष विमल निगम यह जानकारी दी। इस मौके पर डा. सुरेंद्र भटनागर, तरुण रैकवार, सुबोधिनी भटनागर, महेंद्र चौहान, नवल, चंद्रप्रकाश, अनिल बजरंगी, राहुल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद थे। (संवाद)
---------------
विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष हटाए गए
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष पद से रामप्रसाद सोनी को प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने हटा दिया है। यह जानकारी महासंघ के चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी शिवविलास शर्मा ने दी। बताया कि सोनी ने अनाधिकृत रूप से कई अनुसांगिक संगठनों में पदाधिकारियों को हटाकर दूसरे लोगों को नियुक्त किया। कहा कि गोरक्षा प्रकोष्ठ, मातृ शक्ति, धर्माचार्य प्रकोष्ठ आदि के अध्यक्ष बरकरार रहेंगे। उनके स्थान पर सोनी द्वारा रखे गए पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से पदमुक्त कर दिया गया है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार नव संवत्सर, महासंघ स्थापना दिवस, रामनवमी पर्व आदि पूरे मंडल में मिलजुलकर मनाए जाएंगे। (संवाद)
----------
लोको पायलट प्रशिक्षण के लिए सीबीसी शुरू
बांदा। रेलवे स्टेशन लॉबी में कंप्यूटर बेस्ट काउंसलिंग सिस्टम (सीबीसी) की स्थापना की गई है। अब लोको पायलटों को प्रशिक्षण के लिए झांसी व ग्वालियर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें बांदा में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह बात मंडल रेल प्रबंधक (झांसी) संदीप माथुर ने ऑनलाइन बातचीत में मीडिया को दी। कहा कि एनजीटी के मानकों के अनुसार बांदा सहित झांसी व ललितपुर माल गोदाम को संचालित किया जाएगा। खजुराहो-टीकमगढ़ मार्ग में ट्रेन की स्पीड बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा की गई है। पहले 70-80 किमी की रफ्तार निर्धारित थी। मऊरानीपुर समेत सात स्टेशनों में नॉन इंटरलाकिंग का काम पूरा हो चुका है। अब छोटे स्टेशनों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। बुंदेलखंड के बांदा व उरई समेत एमपी के दतिया स्टेशन के ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड आधुनिक लगाए जाएंगे। बताया कि कोविड नियमों के अनुरूप 90 फीसदी ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, पीआरओ मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
सेन महासभा का होली मिलन
बांदा। अखिल भारतीय सविता सेन महासभा का खुटला में होली मिलन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सविता ने समाज में बढ़ रही फिजूलखर्जी व दहेज प्रथा पर चिंता जाहिर की। सामूहिक कन्या विवाह पर जोर दिया। प्रांतीय संयोजक शिव कुमार, संगठन सचिव दशरथ प्रसाद, प्रांतीय प्रभारी रामसरन सविता, सीताराम, केपी सेन, मंडल सचिव राममिलन सविता, रामऔतार, जगदीश सविता, संतोष सविता, सुनील सविता, जोगेंद्र सविता आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक-दूजे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। (संवाद)

-------------------
चुनाव के लिए 6 परीक्षा केंद्र अधिगृहीत
बांदा। बोर्ड परीक्षा तिथि बढ़ने पर जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए जिले के 6 इंटर कॉलेजों को अधिगृहीत किया है। पूर्व में बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित थी। इसी दौरान पंचायत चुनाव का मतदान था, लेकिन अब परीक्षा आगे बढ़ जाने से 6 कालेजों को मतगणना केंद्र के रूप में शामिल कर लिया गया है। इनमें जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी, राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी, मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा, आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा और पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां शामिल हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि संबंधित प्रधानाचार्यों/केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर कहा गया कि वह विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed