फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   char gram panchyato me barse vote

चार ग्राम पंचायतों में बरसे वोट

Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
char gram panchyato me barse vote
बांदा। जिले की चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदाताओं ने कोरोना संक्रमण व तेज धूप की परवाह किए बगैर खूब वोट डाले। सुबह सात से शाम छह बजे तक 76.98 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

नरैनी में पल्हरी, बड़ोखर में पचुल्ला, महुआ में रिसौरा व जसपुरा में खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायतों में प्रधान प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव निरस्त कर दिए गए थे। मतगणना 11 मई को होगी। रविवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों में मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह के नौ बजे तक 12 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। तेज धूप के बावजूद मतदान का सिलसिला कभी धीमा कभी तेज चलता रहा। 11 बजे तक 26 व दोपहर 1 बजे तक चारों ग्राम पंचायतों में 40 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट किया।
विज्ञापन

बूथों में महिला-पुरुषों की बराबर लाइनें लगी रहीं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। दोपहर तीन बजे तक 56 फीसदी मतदान हो गया। सूरज की तपिश कम होते ही फिर मतदाता घरों से निकल पड़े और देर शाम तक चारों ग्राम पंचायतों में 76.98 फीसदी वोट पड़ गए। इसी के साथ इन ग्राम पंचायतों में कुल 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। देर रात तक पोलिंग पार्टियों द्वारा मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
चारों ग्राम पंचायतों में समयवार मतदान की स्थिति---
समय पल्हरी पचुल्ला रिसौरा खप्टिहा खुर्द
9 बजे 19.91 10.64 8.24 12.71
11 बजे 36.46 20.02 19.71 31.47
एक बजे 47.37 32.55 34.19 49.61
3 बजे 64.12 49.23 51.26 63.64
5 बजे 76.43 78.99 66.32 78.03
6 बजे 80.75 84.04 70.89 79.15
इंसेट---
चार ग्राम पंचायतों में पड़े मत-
ग्राम पंचायत मतदाता पड़े वोट
पल्हरी 2592 2093
पचुल्ला 1109 0932
रिसौरा 3349 2374
खप्टिहा खुर्द 1290 6420
योग- 8340 6420
नरैनी में 80 फीसदी मतदान
नरैनी/तिंदवारी। ब्लाक के पल्हरी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए रविवार को मतदान हुआ। मतदाताओं ने रिकार्ड 80.75 फीसदी वोट किया। मतदान पेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखी गईं। दो मतदान केंद्रों के चार बूथों में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की खासी भीड़भाड़ रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवऔतार ने बताया कि गांव में कुल 2592 वोटर है। शाम 6 बजे तक 908 महिला व 1185 पुरुष वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, जसपुरा के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत में 79.14 फीसदी मतदान हुआ। एसडीएम पैलानी रामकुमार, तहसीलदार पुष्कर ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सुरक्षा में मुस्तैद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed