फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Champion Manjit Singh of Punjab

पंजाब के मंजीत सिंह चैंपियन

Fri, 14 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 14 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Champion Manjit Singh of Punjab
अतर्रा में दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। रामलीला मैदान में दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। सबसे बड़ी कुश्ती में पंजाब के मंजीत सिंह ने दिल्ली के अमित कुमार को चित किया। उन्हें 25 हजार रुपये और शील्ड दिया गया।

विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष कालिका शिवहरे ने नेपाल के विजय और राजापुर के बल्लू बनाफर के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। रोमांचक मुकाबले में विजय ने बब्लू को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती फतेहपुर के राजाराम व मुजफ्फर पहलवान (हड़हा कबौली) के बीच हुई। इसमें मुजफ्पर विजयी रहे। राजस्थान के रिंका को नेपाल के विजय थापा ने चित किया। सबसे बड़े मुकाबले में पंजाब के मंजीत पहलवान ने दिल्ली के अमित को हराया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने विजेता को 25 हजार रुपये और शील्ड तथा उप विजेता को 10 हजार रुपये व शील्ड सौंपा। अन्य विजेता पहलवानों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए गए। संचालन रफीक पहलवान ने किया। व्यवस्था में लियाकत उस्ताद, आनंद राजा, दीपू अग्निहोत्री, राजू उपाध्याय, सोनू गुप्ता, श्याम शिवहरे, रामजी सोनी, बच्चा पांडेय, व्यापारी नेता कवींद्र त्रिवेदी समेत एसडीएम अरविंद तिवारी व थानाध्यक्ष केशव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed